प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अब पहली बार बेटी मालती का चेहरा दिखाया है। अभिनेत्री निक जोनस और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान इवेंट में पहुंची थीं। यहां वह मालती के साथ जोनस ब्रदर्स की खुशी में शामिल हुईं। व्हाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती बेहद क्यूट लग रही थी। प्रियंका मालती को गोद में लिए दिखीं।
