'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' काफी समय से सुर्खियों में है। आजकल वह इसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका की इस सीरीज की चर्चा चारों ओर है, क्योंकि इसमें उनका एक जुदा अवतार देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है।
