यूक्रेन के शरणार्थियों से मिलीं प्रियंका चोपड़ा, हालात जानकर इमोशनल हुईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: instagram
प्रियंका चोपड़ा पौलेंड में यूनिसेफ द्वारा संचालित कन्वेंशन सेंटर में यूक्रेन के शरणार्थियों से मिलीं। इस दौरान उन्होंने यूक्रेनी महिलाओं का दर्द बांटा। प्रियंका ने बच्चों के साथ भी काफी वक्त बिताया। वहां की स्थिति को जानकर प्रियंका इमोशनल भी हो गईं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कन्वेंशन सेंटर में रहने वालों के साथ क्राफ्ट भी बनाए। कुछ बच्चों ने प्रियंका को अपने हाथ से बनाए खिलौने भी गिफ्ट किए।
