Priyanka Chopra ने वतन के लिए बढ़ाया हाथ, इतने देशों से जुटाए 10 लाख डॉलर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर किया कि भारत को कोविड 19 की दूसरी लहर के बीच मदद करने के लिए 14,000 से अधिक योगदान कतार्ओं ने 10 लाख डॉलर जुटाने में मदद की है. यह जानकारी उन्होंने भारत के समय के अनुसार बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक विश्व का नक्शा और उन देशों को दिखाया गया है जहां से भारत की मदद करने के लिए दान डाला गया है.