निक का सरनेम हटाने के बाद से सुर्खियों में प्रियंका, तलाक के कयासों के बीच अब मां ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
इंस्टाग्राम यूजरनेम से पति निक जोनस का सरनेम हटाए जाने के बाद से प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में हैं। पहले एक्ट्रेस का यूजरनेम 'प्रियंका चोपड़ा जोनस' था जो अब सिर्फ 'प्रियंका' है। ऐसे में फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद प्रियंका-निक तलाक ले रहे हैं। लगातार इस तरह की बातें सामने आने के बाद प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, ये सब बकवास है, अफवाह मत फैलाइए।'