प्रियंका सिंघा और रणविजय सिंह दोबारा बनने वाले हैं माता-पिता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
रियलिटी शो 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंघा दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी इन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। यह कपल पहले से एक बेटी कायनात के माता-पिता हैं। उनकी पहली बेटी का जन्म 16 जनवरी, 2017 को हुआ था। रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करके पत्नी की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी है। खुशखबरी सामने आने के बाद फैंस की तरफ से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं।