बॉलीवुड में जल्दी ही वापसी करेंगी प्रियंका, 2022 में आएगी फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
प्रियंका 2022 में यानी अगले साल बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। दरअसल, उन्होंने ट्विटर पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। प्रियंका ने ट्वीट किया, 'सेट पर ब्रेक ले रही हूं। कौन जल्दी से सवाल पूछने आ रहा है।' इसी दौरान एक फैन ने प्रियंका से पूछा उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म कब आएगी। इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा, 'अगले साल।' बस तभी से एक बार फिर बॉलीवुड में प्रियंका की वापसी को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है।