प्रियंका ने ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'बिट्टू' के मुख्य कलाकारों की शिक्षा के लिए की अनोखी पहल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अमिट छोप छोड़ी है। वह फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों को लेकर भी सुर्खियों में छायी रहती हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका ने ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'बिट्टू' के मुख्य कलाकारों की शिक्षा के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। शॉर्ट फिल्म 'बिट्टू' में मुख्य भूमिका में दिखने वाली दोनों बहनें रानी और रेणु की शिक्षा के लिए प्रियंका ने आर्थिक मदद की अपील की है।