देशद्रोह मामले में फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ देशद्रोह के मामले में आगे की कार्यवाही पर बुधवार को रोक लगाई। अदालत ने केंद्र द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए पर पुनर्विचार किए जाने तक ऐसे सभी मामलों में कार्यवाही पर रोक लगाने के उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश के मद्देनजर यह निर्देश दिया। पिछले साल जून में सुल्ताना पर देशद्रोह के आरोप में मामला दर्ज हुआ था।
