प्रोड्यूसर बने दिलजीत दोसांझ ने शहनाज गिल को दी उनकी डेब्यू फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ प्रोड्यूसर बने। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'स्टोरी टाइम प्रोडक्शन' के बैनर तले पहली फिल्म 'हौसला रख' का ऐलान किया, जिसकी शूटिंग कनाडा में होगी। इस पंजाबी फिल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की अहम भूमिका होगी। साथ ही इस फिल्म से 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेंट नजर आईं शहनाज गिल बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। फिल्म इसी साल 15 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जाएगी।
