प्रोड्यूसर फ़िरोज़ नाडियाडवाला की पत्नी को मिली ज़मानत, NCB ने किया था गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
प्रोड्यूसर फ़िरोज़ नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को मुंबई की एक अदालत से ज़मानत मिल गयी है। उन्हें 15 हज़ार के निजी मुचलके पर ज़मानत दी गई। शबाना को NCB ने उनके घर छापामारी के बाद नशीले पदार्थ की अधिक मात्रा मिलने पर गिरफ़्तार किया था। इसके साथ ही फ़िरोज़ को समन भेजा गया था। बता दें ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल के घर भी छापेमारी की गई थी।