'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' के निर्माता करेंगे एकता कपूर के साथ काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अरमान जोरेस की डार्क हेल और हॉलीवुड निर्माता स्टीवन श्नाइडर के साथ कई फिल्मों के निर्माण को लेकर एक डील साइन की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील के तहत तीनों मिलकर हिंदी और कई अन्य भाषाओं में हाई कॉन्सेप्ट की थ्रिलर-हॉरर फिल्मों का निर्माण करेंगे। हालांकि, इन प्रोजेक्ट्स को लेकर अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
