रणबीर के कोरोना संक्रमित होने से अटका 'ब्रह्मास्त्र' का प्रोमो शूट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: imdb
3 साल से जारी 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग एक बार फिर रणबीर के कोरोना संक्रमित होने के बाद अटकी। रणबीर के बीमार पड़ने से मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रेटजी भी प्रभावित हुई। साथ ही प्रोमो शूट भी अटका। ब्रीफ प्रोमो के जरिए फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान किया जाना था। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मोनी रॉय प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
