डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत, मिला 'रामायण' की सीता का साथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
धारावाहिक 'महाभारत' में दुर्योधन बने पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर इन दिनों चर्चा में हैं और हों भी क्यों ना, वह डिजिटल जगत में जो कदम रख रहे हैं। पुनीत, दीपिका चखलिया अभिनीत वेब सीरीज 'जय मां वैष्णो देवी' से OTT जगत की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा सिद्धांत एक दूसरी वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात की।