पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘जेम्स’ ने मचाया धमाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुनीत राजकुमार की फिल्म 'जेम्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 17 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने दूसरे दिन कर्नाटक बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का बिजनेस किया। दो दिन में फिल्म ने 37 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म जेम्स जिस तरह से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह मूवी पहले वीकेंड खत्म होते-होते 50 करोड़ का आंकड़ा पार लेगी।
