14 अप्रैल को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी पुनीत की आखिरी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: book my show
दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स" थियेटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी स्ट्रीम होने वाली है। 17 मार्च को थियेटर्स में ये फिल्म एक्टर के जन्मदिन पर रिलीज़ हुई थी। अक्टूबर 2021 में दुनिया छोड़ने वाले पुनीत की ये फिल्म 14 अप्रैल को सिर्फ सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में अनु प्रभाकर, श्रीकांत, आर सरथकुमार, तिलक शेकर और मुकेश ऋषि भी हैं।
