किसानों ने फिर रुकवाई जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, नारेबाजी कर किया विरोध
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों उनकी इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही हैं। हालांकि, किसान आंदोलन के कारण फिल्म की शूटिंग भी काफी परेशानियों से जूझ रही है। अब खबर आई है कि प्रदर्शनकारी किसानों ने पटियाला में चल रही फिल्म की शूटिंग रुकवा दी और सेट पर पहुंचकर खूब हंगामा मचा दिया।