मानव तस्करी के 19 साल पुराने मामले में सिंगर दलेर मेहंदी को राहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी मामले में पटियाला कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निलंबित किया। मानव तस्करी के 19 साल पुराने मामले में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 16 मार्च 2018 को दो साल की सजा सुनाई थी। फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दी थी।
