पंजाबी गायक-अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, मंगेतर की हालत गंभीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा के चलते चर्चा में आए पंजाबी गायक-अभिनेता संदीप उर्फ दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मौत हुई। हरियाणा के सोनीपत में उनकी स्कॉर्पियो कार एक ट्राले से जा भिड़ी। हादसा उस वक्त हुआ जब 41 वर्षीय दीप सिद्धू अपनी अमेरिका निवासी मंगेतर रीना राय के साथ दिल्ली से पंजाब जा रहे थे। उनकी मंगेतर को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
