कांगड़ा की करेरी झील इलाके से मिला पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: IANS
पंजाबी गायक मनमीत सिंह का शव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के करेरी झील इलाके से बरामद हुआ। सोमवार सुबह मनमीत अपने भाई और तीन दोस्तों के साथ करेरी झील गए थे। बारिश होने के दौरान करेरी में पहाड़ पर सभी नोली नाले को पार कर रहे थे। नाले को पार करते समय सबके सामने मनमीत पानी में बह गए। धर्मशाला में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
