क़ुबूल है फेम निशि सिंह का 50 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: public app
एक्ट्रेस निशी सिंह का 50 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। निशी बीते चार सालों से लकवाग्रस्त थीं और बिस्तर पर थीं। 17 सितंबर की रात उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे उनका निधन हुआ। निशी 'इश्कबाज', 'कबूल है', 'तेनाली रामा' और 'हिटलर दीदी' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं हैं।
