प्रियामणि की शादी पर उठे सवाल, मुस्तफा की पहली पत्नी ने लगाया आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस प्रियामणि ने अमेजन की वेबसीरीज 'द फैमिली मैन' के दोनों सीजन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि अब वो अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। प्रियामणि ने साल 2017 में मुस्तफा संग शादी रचाई थी। अब मुस्तफा की पहली पत्नी आयशा ने आरोप लगाया है कि प्रियामणि और मुस्तफा की शादी गैरकानूनी है। आयशा 2013 में मुस्तफा से अलग हुई थीं।
