आर. माधवन की 'रॉकेट्री द नम्बी इफेक्ट' का ट्रेलर जारी, शाहरुख भी दिखे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
अभिनेता आर. माधवन की अपकमिंग फिल्म 'रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट' का ट्रेलर जारी हुआ। ट्रेलर में शाहरुख खान भी दिखे। शाहरुख खान बतौर पत्रकार इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में माधवन साइंटिस्ट नम्बी नारायणन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के जरिए माधवन ने डायरेक्टोरियल डेब्यू भी किया है। फिल्म छह भाषाओं (अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़) में आएगी। सेलेब्स ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की है।
