15 अगस्त को आएगी माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री', वैज्ञानिक नंबी नारायणन की है बायोपिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आर माधवन की अगली फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' 15 अगस्त को रिलीज़ होगी। ये इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोपिक है। बीजेपी सरकार ने बीते साल ही उन्हें पद्मभूषण से नवाजा। फिल्म के हिंदी वर्जन में माधवन के साथ शाहरुख खान और तमिल वर्जन में सूर्या दिखेंगे। फिल्म का अंग्रेजी वर्जन भी शूट हुआ है। बता दें फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं मे बनी है।
