सिनेमा और समाज के प्रति योगदान के लिए एक्टर माधवन को दी गई मानद उपाधि
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिनेमा और समाज के प्रति योगदान को देखते हुए बुधवार को महाराष्ट्र की शीर्ष शिक्षण संस्था डी वाई पाटिल एजूकेशन सोसाइटी ने एक्टर आर माधवन को डॉक्टर की मानद उपाधि प्रदान की है। बता दें कि माधवन ने स्नातक की पढ़ाई कोल्हापुर से की है और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें भारत का सांस्कृतिक प्रतिनिधि बनकर कनाडा जाने का मौका मिला था। वहां वह साल भर स्कॉलरशिप पर रहे थे।
