रात अकेली का ट्रेलर रिलीज़, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटे नवाज, 31 जुलाई को Netflix पर आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Youtube
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, हनी तरेहान, जैसे सितारों से सजी Netflix India की फिल्म रात अकेली का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। 2 मिनट 16 सेकेंड के ट्रेलर में पुलिस वाले के रोल में दिखे नवाज एक मर्डर मिस्ट्री का सुलझा रहे हैं। जिसमें फंसी हैं राधिका आप्टे, जोकि एक मारे गए बुजुर्ग की गर्लफ्रेंड हैं। इस मर्डर मिस्ट्री का सुलझाने में नवाज भी उलझते दिखे। फिल्म 31 जुलाई को आएगी।
