'राधे' को मिला U/A सर्टिफिकेट, सलमान की अब तक की सबसे छोटी फिल्मों में से एक है ये फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने U/A सर्टिफिकेट दिया। फिल्म की लंबाई 1 घंटा 54 मिनट है। ये सलमान की अब तक की सबसे छोटी फिल्मों में से एक है। फिल्म 13 मई को सिनेमाघर में पाबंदियों के साथ रिलीज़ होगी। फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। यूएई में भी फिल्म रिलीज़ होगी और इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हुई।
