'राधे श्याम' का इटली का शेड्यूल पूरा कर देश लौटीं पूजा, अब हैदराबाद की बारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूजा हेगड़े फिल्म 'राधे श्याम' की एक शेड्यूल की शूटिंग खत्म करके इटली से वापस देश लौटी। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का अंतिम शेड्यूल हैदराबाद में शूट होगा। पूजा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आखिरकार मैंने 'राधे श्याम' के लिए इटली के शेड्यूल की अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की। पूरी टीम के लिए ये शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अब सीधे हैदराबाद में मिलेंगे।'
