14 जनवरी को थिएटर्स में आएगी प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को थिएटर्स में आएगी। निर्माताओं ने प्रभास का एक नया पोस्टर रिवील किया। इसके पहले 'राधे श्याम' 30 जुलाई को रिलीज़ होनी थी। लेकिन महामारी के कारण रिलीज़िंग टली। नए पोस्टर में, प्रभास एक काले रंग के ब्लेज़र में हाथ में सूटकेस लिए दिखे। फिल्म में वो विक्रमादित्य नामक एक ज्योतिषी की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।
