'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का टाइटल ट्रैक रिलीज़, सलमान बोले- नफ़रत को ख़त्म करो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का तीसरा सॉन्ग, जोकि टाइटल ट्रैक है, रिलीज़ हुआ। सलमान ने गाने का लिंक शेयर करके लिखा- 'ईश्वर की मर्ज़ी और लोगों की मदद से यह दौर भी गुज़र जाएगा। बस नफ़रत को मिटा दो। राधे राधे राधे।' गाने को साजिद ने लिखा, कंपोज भी उन्होंने किया। निर्देशक प्रभुदेवा की 13 मई को आने वाली फिल्म में दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ भी हैं।
