IMDb पर सलमान खान की दूसरी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म बनी 'राधे'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: mashable
सलमान खान के फैंस उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई इसे ब्लॉकबस्टर बता रहा है तो किसी के लिए यह सलमान की अब तक की सबसे बेहतर फिल्म है। खैर, फैंस चाहे जो भी कहते रहें, लेकिन IMDb ने 'राधे' की पोल खोल दी है। दरअसल, यह IMDb पर उनकी दूसरी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म बन गई है।