राधिका आप्टे बर्थडे स्पेशल: विदेशी से की गुपचुप शादी, इस फिल्म से किया डेब्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
7 सितंबर 1985 को जन्मीं राधिका आप्टे अर्थशास्त्र और गणित में ग्रेजुएट हैं। राधिका आप्टे बचपन से एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं। उन्होंने आठ साल तक कत्थक सीखा। उन्होंने पुणे में थियेटर सीखा। 2005 में 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। बतौर मुख्य अभिनेत्री पहली फिल्म 'शोर इन द सिटी' थी। रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2 और आई एम फिल्में कीं। म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से 2012 में गुपचुप तरीके से शादी की।
