रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के होस्ट राघव जुयाल हुए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के होस्ट राघव जुयाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। राघव ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'खांसी और बुखार के बाद मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव आया है। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए, वो जांच करा लें। सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। सभी सावधानियां बरतें।'
