x

52वां जन्मदिन मना रहे राहुल बोस, टाइम मैगजीन ने बताया इंडियन आर्ट हाउस सिनेमा का सुपरस्टार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आज अभिनेता राहुल बोस का जन्मदिन है। टाइम मैगजीन ने उन्हें इंडियन आर्ट हाउस सिनेमा का सुपरस्टार और मैक्सिम मैगजीन ने उन्हें ओरिएंटल सिनेमा के शॉन पेन के रूप में पहचाना। वो क्रिकेट और रग्बी के अच्छे खिलाड़ी हैं। बॉक्सिंग में उन्होंने मेडल जीते हैं। वो अभिनेता, लेखक और निर्देशक भी हैं। राहुल की कुछ फिल्में हैं- स्प्लिट वाइड ओपन, मिस्टर एंड मिसेज अय्यर, झंकार बीट्स, चमेली, प्यार के साइड इफेक्टस, विश्वरूपम, शौर्य, बुलबुल आदि।