म्यूजियम में तब्दील होंगे राज और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर, पाकिस्तान सरकार ने लिया फैसला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Wionews
दिवंगत राज कपूर और दिलीप कुमार अपने जमाने के बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता रहे हैं। इन दोनों कलाकारों का पुश्तैनी घर अभी भी पाकिस्तान में स्थित है। कला की दुनिया में शोहरत हासिल करने वाले इन कलाकारों के विरासत को सहेजने के लिए पाकिस्तान सरकार ने इनके घरों को म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला किया है। अब वहां की सरकार ने इनके घरों को म्यूजियम बनाने के लिए एक कानून लाया है। इससे उनकी धरोहर को सहेजा जा सकेगा।