राज कुंद्रा पोर्न केस: 100 दिन में हर्षिता के खाते में आए 2.15 करोड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राज कुंद्रा पोर्न केस के प्रमुख आरोपितों में से एक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव की पत्नी हर्षिता के खाते में मई में पोर्न कंटेंट बनाने वाले चैनल फ्लिज ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड से पहली बार 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। उसके बाद 100 दिन में ही हर्षिता के खाते में 2.15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। पैसा सैलरी के रूप में ट्रांसफर हुआ। जबकि हर्षिता के परिवार का कहना है कि वो जॉब नहीं करतीं।
