राजेश खन्ना की पुण्यतिथि: लगातार 15 हिट फिल्में देकर बने इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Ahead News
आज दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है। 1965 में फिल्मफेयर और यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स ने एक टैंलेंट हंट शो आयोजित किया था, जिसमें प्रतियोगी बनकर आए राजेश खन्ना को चुना गया था। उनका असली नाम जतिन था, लेकिन सिनेमा में एंट्री करने के बाद उन्होंने अपना नाम राजेश रख लिया था। काका के नाम से मशहूर राजेश बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी थीं।
