सेहत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए रजनीकांत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सुपरस्टार रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखे जाने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत बीते 10 दिनों से शहर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कई लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद रजनीकांत ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। आज सुबह से उनके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रख रही है।