रजनीकांत चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती, दो दिन पहले ही मिला था दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत को दो दिन पहले ही दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था। रजनीकांत के प्रवक्ता ने कहा कि "यह एक सामान्य चेकअप की प्रक्रिया है।" कावेरी अस्पताल ने भी रजनीकांत के भर्ती होने की पुष्टि की। रजनीकांत ने आज एक वॉयस नोट में फिल्म अन्नाथे के बारे में बात की। ये फिल्म दीवाली पर रिलीज़ होने वाली है।
