रजनीकांत ने सीएम स्टालिन को दिए कोविड रिलीफ फंड के लिए 50 लाख रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को 50 लाख रुपये की राशि मदद के तौर पर दी। ये मदद कोरोना पीड़ितों के लिए खर्च होगी। उन्होंने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि वो कोरोना के लिए जारी सभी गाइडलाइंस का पालन करें। गौरतलब है कि रजनीकांत ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लिया था। रजनीकांत 'अन्नाथे' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
