सर्जरी के बाद घर वापस लौटे रजनीकांत, अस्पताल में गुजारे 3 दिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
70 वर्षीय रजनीकांत को गुरुवार को चक्कर आने के चलते चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभिनेता का हाल ही में कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन प्रक्रिया से इलाज हुआ। यह एक सर्जरी है जिसके जरिए मस्तिष्क में सामान्य रक्त प्रवाह को बहाल करने के लिए कैरोटिड धमनी के अंदर से क्लॉट को हटाया जाता है। जिसके बाद अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और वो अपने घर लौटे।
