'अन्नाथे' की 35 दिन की शूटिंग पूरी कर घर लौटे रजनीकांत, पत्नी लता ने किया स्वागत, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रजनीकांत करीब महीने भर बाद शूटिंग करके घर चेन्नई वापस लौटे। इस दौरान उनकी पत्नी लता ने उनकी आरती उतारी। जिसका वीडियो वायरल हुआ। रजनीकांत ने हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म 'अन्नाथे' की 35 दिन की शूटिंग पूरी की है। रजनीकांत की इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2020 में रुक गई थी, जब उनके 8 क्रू-मेम्बर्स कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रजनीकांत 4 महीने बाद सेट पर पहुंचे।
