रजनीकांत बोले- नंदामुरी बालकृष्ण वो सब कर सकते हैं, जो अमिताभ-शाहरुख नहीं कर सकते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
रजनीकांत ने कहा कि नंदामुरी बालकृष्ण वह सब कर सकते हैं, जो अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान नहीं कर सकते। रजनीकांत ने कहा कि पर्दे पर नंदमुरी बालकृष्ण जो कुछ भी करते हैं, दर्शक उसे स्वीकार करते हैं क्योंकि जब वे उन्हें देखते हैं, तो वे उनमें उनके पिता एनटीआर को देखते हैं। रजनीकांत तेलुगु अभिनेता-राजनेता एनटीआर के जन्मतिथि के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
