राजनीति में नहीं आएंगे रजनीकांत, पत्र लिख प्रशंसकों से मांगी माफी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
हां-ना-हां-ना के एक लंबे दौर के बाद फिल्म स्टार रजनीकांत ने राजनीति में आने की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है।हैदराबाद के एक अस्पताल से दो दिन पहले ही डिस्चार्ज हुए रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों को पत्र लिखते हुए ये बात कही और अपने इस फैसले के लिए उनसे माफी भी मांगी। अपने पत्र में उन्होंने बिना चुनावी राजनीति में आए लोगों की सेवा करने की बात भी कही।