अभिनेता धनुष से अलग होने के बाद अब कोरोना संक्रमित हुईं रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dailythanthi
हाल ही में तमिल अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या कोरोना संक्रमित हुईं। ऐश्वर्या पिछले महीने अपने पति और अभिनेता धनुष से अलग होने की घोषणा के बाद से सुर्खियों में हैं। ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिए खुद के संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'सभी सावधानियों के बाद भी संक्रमित हुई। भर्ती कराया गया। कृपया मास्क लगाएं, टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें।' ऐश्वर्या ने तस्वीर भी साझा की।
