एक्टिंग डेब्यू को तैयार रजनीकांत के बड़े भाई सत्यनारायण राव गायकवाड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India glitz
रजनीकांत के भाई सत्यनारायण राव गायकवाड़ तमिल फिल्म के जरिए एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। अभी इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं हुआ है। कृष्णगिरि में मुहूर्त पूजा के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। सत्यनारायण राव की उम्र 80 वर्ष है। सत्यनारायण राव भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन, वह मीडिया के लिए कोई नया चेहरा नहीं। वह वर्ष 1970 से रजनीकांत के मेंटर हैं।
