राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का 58 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने आज मुंबई में अंतिम सांस ली। वह 58 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय में उनके साथ मौजूद रहे। अस्पताल के बाहर रणधीर कपूर को स्पॉट किया गया। सुबह राजीव को नाश्ते के बाद हल्की सी बेचैनी महसूस हुई थी।
