राज और डीके की अगली वेब सीरीज के लिए साथ आए राजकुमार राव और दिलजीत दोसांझ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना काल में कई बड़े सितारों ने डिजिटल जगत की ओर रुख किया है। हर बड़ा सितारा डिजिटल की दुनिया में आने के लिए उत्सुक है। अब खबर है 'द फैमिली मैन' जैसी सुपर-डुपरहिट वेब सीरीज बना चुके राज और डीके अपनी अगली वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने दो अभिनेताओं का चयन कर लिया है। ये दो कलाकार कोई और नहीं, बल्कि राजकुमार राव और दिलजीत दोसांझ हैं।