राजकुमार राव ने शुरू की तेलुगु फिल्म 'हिट' के हिन्दी रीमेक की शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
राजकुमार राव ने तेलुगू फिल्म 'हिट' के हिन्दी रीमेक की शूटिंग शुरू की। फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी दिखेंगी। तरण आदर्श ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "राजकुमार और सान्या अभिनीत 'हिट' की हिन्दी रीमेक का मुहूर्त शॉट आयोजित किया गया था। इस हिन्दी रीमेक का निर्देशन डॉ शैलेश कोलानु करेंगे, जिन्होंने इसकी ऑरिजनल फिल्म का भी निर्देशन किया था।"
