श्रीकांत बोला की बायोपिक करेंगे राजकुमार राव, जुलाई 2022 से शुरू होगी शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
राजकुमार राव अब उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक करेंगे। श्रीकांत की बायोपिक थोड़ी चैलेंजिंग है क्योंकि श्रीकांत एक दृष्टिहीन व्यक्ति हैं। ऐसे में राजकुमार को दृष्टिहीन व्यक्ति की भूमिका निभाते देखना अनूठा अनुभव होगा। बता दें श्रीकांत ने बोलेंट इंडस्ट्रीज नामक कंपनी को शिखर तक पहुंचाया है। श्रीकांत बोला को अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढाई करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिहीन छात्र बनने का गौरव भी हासिल है।
